Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'टॉक्सिक' की पहली झलक में मेलिसा के अवतार में नजर आईं रुक्मिणी वसंत

कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया के बाद अब फिल्म से जुड़ी एक और अभिनेत्री का लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

06 Jan 2026

'टॉक्सिक' की पहली झलक में मेलिसा के अवतार में नजर आईं रुक्मिणी वसंत

पैन-इंडिया प्रोजेक्ट ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की पहली झलक यश के दमदार लुक के साथ सामने आई थी, जिसके बाद मेकर्स एक-एक कर फीमेल कैरेक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी कर रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया के बाद अब फिल्म से जुड़ी एक और अभिनेत्री का लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

मेकर्स ने इस बार अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत को फिल्म से इंट्रोड्यूस किया है। पोस्टर में वह मेलिसा के किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनका लुक बेहद स्टाइलिश, रहस्यमयी और कातिलाना अंदाज़ में पेश किया गया है। वेस्टर्न आउटफिट, स्लीक हेयरस्टाइल और इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ रुक्मिणी का यह अवतार साफ संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है। 'कांतारा: चैप्टर 2' से अपनी अलग पहचान बना चुकी रुक्मिणी का यह नया लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। वहीं, इंडस्ट्री में यह चर्चा भी जोरों पर है कि यश के जन्मदिन 8 जनवरी के मौके पर फिल्म का टीज़र जारी किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'टॉक्सिक' की पहली झलक में मेलिसा के अवतार में नजर आईं रुक्मि
कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया के बाद अब फिल्म से जुड़ी एक और अभिनेत्री का लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News